महराजगंज,बृजमनगंज क्षेत्र के सोनाबंदी खास गांव में नीलगाय का आतंक मचा हुआ है। एक महिला दोपहर को घास काटने अपने खेत में गई थी। इस दौरान घास काटते समय नीलगाय ने अचानक से उस पर हमला कर दिया। नीलगाय के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसके दोनों हाथ-टूट गये। महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी शिवकुमार उम्र लगभग 48वर्ष को मरणासन्न स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया। नीलगाय के हमले से महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर नीलगाय भाग गई। गांव वालों के सहयोग से घायल महिला को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना पहली बार नही हुई है, इसके पहले भी इस क्षेत्र में नीलगाय के हमले से काफी महिला- पुरुष गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अनेक बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों में बड़ा आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज