
महाराजगंज ,नगर पंचायत घुघली में स्थित बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज में आज मन की बात के 108 वे संस्करण का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की ।आयोजन में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता आम नागरिक मौजूद थे बताते चले की मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला एक कार्यक्रम है इसके जरिए प्रधानमंत्री जी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं और देश को अपने द्वारा किए गए कार्यों की व भारत सरकार के द्वारा आने वाले समय में क्या करना है को बताते हैं मन की बात कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद गोरखपुर क्षेत्र की दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अकेले देश के दिव्यांगजन भारत सरकार बनाने में सक्षम है आगे कहां की उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां दिव्यांग प्रकोष्ठ बना आज उनकी राजनीतिक भागीदारी की बात चल रही है उन्होंने आगे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को दिव्यांगों के लिए वरदान बताया और इस अधिनियम ने देश के सभी दिव्यांगों को आगे बढ़ाने के अवसर के साथ-साथ सुरक्षा और अधिकार भी दिया आगे कहां की आजादी के 75 वर्ष तब किसी भी सरकार ने दिव्यांगों को नहीं पूछा बल्कि 2014 के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिव्यांगों के नाम के साथ-साथ अधिकार भी दिया और सम्मान दिलाने का काम किया उक्त अवसर पर उत्तम ओझा अभिषेक द्विवेदी और अवनीश कुमार प्रजापति प्रदेश सहसंयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ ने भी संबोधित किया उक्त अवसर पर संजय पांडे उर्फ अशोक पांडे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजेश सिंह क्षेत्रीय संयोजक अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रेस क्लब महाराजगंज डॉ मृगेश सिंह ओम प्रकाश प्रमुख घुघली संतोष जायसवाल नगर अध्यक्ष निहाल सिंह संदीप पांडेय रणजीत सिंह सीताराम पांडे भरत शुक्ला मनोज जायसवाल हेमंत गुप्ता सेतभान सिंह शैलेश कुमार कृष्ण कुमार अग्रहरी बैजनाथ गुप्ता दिनेश जायसवाल आदि लोग मौजूद थे मंच का संचालन अमित घोष ने किया ।फोटो परिचय: मन की बात सुनते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ प्रबुद्ध नागरिकगण 2: क्षेत्रीय विकलांग प्रकोष्ठ की बैठक के मंचासीन अतिथिगण 3:विकलांग प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय 4:कार्यक्रम में आए हुए भारतीय जनता पार्टी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व आम नागरिकगण।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज