महराजगंज,शिकारपुर चौकी अंतर्गत कोदईला ग्राम सभा के एन एच 730पर अज्ञात वाहन से चोट लगने के कारण राम अवध सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह का चिकित्सा के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई ।
प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 30/11/023को शिकारपुर चौकी अंतर्गत एन एच 730 पर कोदइला ग्राम सभा के सामने रामअवध सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह उम्र लगभग 60वर्ष निवासी मुंडेरा कला थाना सदर कोतवाली को किसी अज्ञात वाहन से काफी चोट लगी।ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर निकट चौकी प्रभारी आर सी वरूण अपने सिपाही सहित घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिए।कुछ समय बाद इलाज के दौरान घायल रामअवध की मौत हो गई। जबकि घायल व्यक्ति को काफी चोट लग गई थी।मौत की सूचना वार्ड व्याय अरुण ने हल्का थाने को अवगत कराया,सूचना पाकर चौकी प्रभारी आर सी वरुण सिपाही छोटेलाल सहित मौके पर पंहुचकर शव अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाऊस भेज कर पोस्टमार्टम करवा कर सायं6बजकर 50मिनट पर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज

