वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के निर्देशानुसार जुए एवं सट्टा कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं तथा पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामी तयण के निकट पर्यवेक्षण व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त हुए है। उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये उक्त आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्रान्तर्गत जुए व सट्टे के कारोबार के सम्बन्ध में मिली सूचनाओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी चौकी / हल्का क्षेत्रों में नियुक्त चेतक कर्म०गणों के साथ टीमें गठित की गई है तथा सभी को उपरोक्तानुसार उचित दिशा-निर्देश दिये गये है कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जुए व सट्टे की सूचना पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करेंगे, जिसके अनुक्रम में चेतक 49 कर्म0गण का0 712 रविन्द्र वालियान व का० 933 दिलबर द्वारा दिनांक 25.09.2021 रात्रि में सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए नफीस पुत्र हनीफ निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को मय सट्टा पर्ची मय पेन मय नगदी 1,230/-रु0 के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 576 / 21 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया। अभि० को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. का0 712 रविन्द्र बालियान । 2. का0 933 दिलबर।
गिरफ्तार अभि0 का नाम / पता:
1. नफीस पुत्र हनीफ निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामद माल का विवरणः 1. सट्टा पर्ची।
2. पेन।

