थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के पुलिस द्वारा अवैध रूप से अर्जित अचल सम्पत्ति
(कुल अनुमानित मूल्य 2500000 /- रूपये) को अन्तर्गत धारा14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत किया कुर्क
श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो द्वारा अपराध से अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने के क्रम मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद कुमार बरवार पुत्र घिर्राऊ निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा अबैध रुप से अर्जित की गयी अचल सम्पत्ति को मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा अथक प्रयास कर अवैध सम्पत्ति का पता लगा कर श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या महोदय को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी जिसपर श्रीमान जिलाधिकारी अयोध्या महोदय द्वारा ग्राम छजवां तहसील धानेपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा में स्थित गाटा संख्या-299 में 20 फुट चौडा व 43.5 फुट लम्बा दो मंजिला पक्का मकान को 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज बिरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के अन्तर्गत उक्त सम्पत्ति को अधिग्रहण (कुर्क)करने का आदेश पारित किया गया जिसके क्रम मे राजस्व टीम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे दिनांक 25.03.2023 को नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही कर उक्त सम्पत्ति को अधिग्रहित कर आवश्यक कार्यावही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1. विनोद कुमार बरवार पुत्र घिर्राऊ निवासी छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
कुर्क/अधिग्रहण की गयी सम्पत्ति का विवरण
1 गाटा संख्या-299 में 20 फुट चौडा व 43.5 फुट लम्बा दो मंजिला पक्का मकान ( अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये)
कुर्क/अधिग्रहित करने वाली टीम
1. श्रीमान नायब तहसीलदार धानेपुर श्री लाल मोहम्मद
2. प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
3. उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा
4. हे0का0 नरसिंह यादव थाना मोतीगंज जनपद गोंडा
5. हे0का0 रविन्द्र कुमार थाना मोतीगंज जनपद गोंडा
6. उ0नि0 अजय कुमार द्विवेदी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
7. हे0का0 ओम प्रकाश सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
8. हे0का0 ज्ञान प्रकाश यादव थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
9. हे0का0 विश्वदीपक तिवारी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
10. राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र
11. क्षेत्रीय लेखपाल सूरज सिंह
राजू पाल हत्याकांड का मामला
शार्प शूटर अब्दुल पर 1 लाख का ईनाम घोषित
एसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चला सर्च ऑपरेशन
तलाश में उसके ससुराल कटैया में मारा छापा
कब्जे से कई असलहा और खोखा कारतूस बरामद
पुलिस कई लोगों से कर रही है पूछताछ.

