ब्रेकिंग न्यूज़…………………..
पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित जिला प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन।
आज दिनांक 22/03/23 को अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण हेतु नव निर्मित जिला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया ।
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाइन्स में एक नई वातानुकूलित जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कराया गया , महोदय द्वारा बताया गया कि जिला प्रशिक्षण केन्द्र में विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाने व विवेचकों की दक्षता को बेहतर बनाने, साइबर क्राइम व अन्य जांच की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्य कुशलता को बेहतर करने के लिए उन्हें फोरेंसिक, साइबर क्राइम व सर्विलांस का नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
वहीं, यूपी-112 सेवा से जुड़े पुलिसकर्मियों को भी उपलब्ध डेटा के आधार पर एनालिसिस व क्राइम मैपिंग का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

