बड़ी खबर
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुनकर की दर्दनाक मौत …….
जनपद मऊ के कोपागंज नगर के मोहल्ला ……
बाजिदपुरा की घटना …….
सूचना दिए जाने के बावजूद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस ……
घटना को लेकर बुनकरों में आक्रोश…….
************************************
अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता कोपागंज मऊ
************************************
कोपागंज …..मऊ …… उत्तर प्रदेश
जनपद मऊ के कोपागंज नगर के मोहल्ला बाजीदपुरा में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे छत के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रफीउल्लाह नामक 63 वर्षीय एक बुनकर की दर्दनाक मौत हो गई।
मौत की जानकारी के बाद घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया।
सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे कोपागंज नगर के बाजीदपुरा मोहल्ला निवासी रफीउल्लाह पुत्र समीउल्लाह किसी काम से दो मंजिला मकान के छत पर गए थे इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में बिजली प्रवाहित हो गया और तार टूट कर छत पर गिर गया।
बताते हैं की रफीउल्लाह अंसारी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए और तड़पते हुए दो मंजिला मकान के नीचे गली में धड़ाम से गिर पड़े ।
आवाज सुनकर घर और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो रफीउल्लाह को तड़पता देख उनके होश उड़ गए।
मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
इसी दौरान बुनकर की थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मोहल्लेवासियों के अनुसार मृतक बुनकर रफीउल्लाह काफी गरीब थे और लूम चलाकर किसी तरफ परिवार का पालन पोषण करते थे।
मृतक के भाई और मोहल्ले वासियों ने ” अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता” को बताया कि छत के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटाने अथवा तार के नीचे जाली लगाए जाने के लिए काफी समय से बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की जाती रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी संवेदनहीन बने रहे ।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि हाईटेंशन तार के नीचे जाली लग गया होता तो रफीउल्लाह की असामयिक मौत नहीं हुई होती।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सपा नेता अरशद रेयाज ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि घरों के ऊपर गुजर रहे जर्जर हाईटेंशन तार लोगों के जिंदगी के लिए खतरनाक बना हुआ है। बावजूद विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
अरशद रेयाज ने कहा कि मृतक बुनकर का परिवार काफी गरीब है । प्रशासन से मृतक बुनकर के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है ।

