आचार्य ज्ञान बोध 2023की परीक्षा मे अव्वल को मिला पुरस्कार

महराजगंज, घुघली ब्लॉक अन्तर्गत आचार्य बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन इंटर कालेज भुवनी के तत्वावधान में रविवार को आयोजित आचार्य बलदेव ज्ञान बोध 2023 परीक्षा की प्राथमिक वर्ग में अदिति मद्धेशिया पुत्री बंधु मद्धेशिया प्रथम, नंदनी द्वितीय और शिवम जायसवाल तृतीत एवम उच्च प्राथमिक वर्ग में अदनान अली प्रथम, युग सिंह द्वितीय और संस्कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। इस परीक्षा में कुल 26 विद्यालयों के तकरीबन 425 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रथम विजेताओं को साइकिल, द्वितीय स्टडी टेबल व चेयर और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को स्टैंड फैन व स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संजीव कुमार, कृष्णमोहन चौहान , ज्योति सिंह , शिक्षा जायसवाल, अमन यादव, आदित्य गोविन्द राव, कीर्तिमान चक्रवर्ती, स्नेहा पांडेय, महिमा यादव, अनुभव जायसवाल, वर्षा कुशवाहा, मणि पासवान, पवन गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया, अंशु सिंह, मानवी पांडेय, मोहन गौतम, ख़ुशी निषाद को सांत्वना परुस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण शिक्षक नेता संजय मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ कृष्ण कुमार एवम डॉ सुबास चंद्र पांडेय के द्वारा किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए संजय मणि ने कहा कि शिक्षा मूल्यों का विकास करती है। व्यवहार और आचरण में सुधार हो जाय तो शिक्षा पूर्ण होती है।
परीक्षा सम्पन्न कराने में प्रबधक विष्णुदेव उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति,
केएन चक्रवर्ती, सौमित्र चंद्र पाण्डेय, मनोज मिश्रा, पंकज मिश्रा, मुख्ती नाथ गोंड, शैलेन्द्र शर्मा, मांडवी उपाध्याय, सोनम उपाध्याय, पूज्या उपाध्याय, अम्बालिका यादव, प्रियंका गुप्ता, रूचि पाण्डेय, रबिता सिंह एवम
पुष्पा राय ने विशेष योगदान दिया।

